सोमवार, 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह काफी लंबे समय तक रहने वाला है। सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 25 मिनट होगी। इस दौरान सात मिनट तक धरती पर अंधेरा छा जाएगा। भातीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण रात 9:12 शुरू होगा और 2:22 बजे समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण का समय रात में है, इसलिए भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शूतक लग जाता है। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए शूतक भी मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में दिखाई देगा।