Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयटिकट कटने से निराश महिला नेता ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कहा-...

टिकट कटने से निराश महिला नेता ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कहा- मैंने पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया

भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा उपाध्यक्ष और कद्दावर महिला नेता लेखाश्री सामंतसिंघर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
लेखाश्री ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कहा कि वह बीजू जनता दल में शामिल हो रही हैं। भृगु बक्सीपात्रा के बाद लेखाश्री भाजपा छोड़ने वाली दूसरी बड़ी नेता हैं। उन्होंने ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। लेखाश्री ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि पिछले 10 सालों में पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया, कड़ी मेहनत और इमानदारी के बावजूद नेतृत्व का विश्वास हासिल नहीं कर सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments