Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका: फ्लोरिडा में पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 7...

अमेरिका: फ्लोरिडा में पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 7 घायल

वाशिंगटन। अमेरिका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। शनिवार को सुबह अमेरिका के मियामी में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। जांचकर्ताओं ने बताया कि फ्लोरिडा के डोरल में एक मार्टिनी बार में सुबह 3:30 बजे के आसपास कुछ लोगों में झगड़ा हो गया था।
मियामी-डाडे पुलिस डिटेक्टिव अल्वारो जबलेटा ने बताया कि वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप किया तो एक व्यक्ति ने बंदूक निकाली और उसे गोली मार दी। सुरक्षा के लिए वहां तैनात दो पुलिस अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बंदूकधारी मारा गया। डोरल पुलिस प्रमुख एडविन लोपेज ने संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी में एक अधिकारी की जांघ में गोली लगी है। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह पैदल यात्री भी घायल हो हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। इसमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर है। गोलीबारी में मारे गए बंदूकधारी और सुरक्षा गार्ड की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments