Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयसहारनपुर की रैली में बोले पीएम मोदी- यह चुनाव सरकार बनाने के...

सहारनपुर की रैली में बोले पीएम मोदी- यह चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि विकसित भारत के लिए है

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनुपर में जनसभा को संबोधित किया। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। पीएम ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत बनाने के लिए है। इस दौरान मां शाकंभरी को नमन करते हुए पीएम ने कहा कि हिन्दुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा है। महागठबंधन शक्ति के खिलाफ है। पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले मैं सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा, संकट के दौर से गुजर रहा था। तब मैंने गारंटी दी थी कि देश को झुकने नहीं दूंगा। पीएम ने कहा कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हैं, वहीं हमारे विरोधी सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की स्थिति यह है कि उन्हें हर घंटे उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति तो इससे भी विचित्र है। उसे चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम समय में भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है। इसका कारण यह है कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments