Monday, March 17, 2025
Homeराजकोटमुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की, कहा- हम गांधीनगर में होते...

मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की, कहा- हम गांधीनगर में होते हैं तो कई बार कुछ बातें नहीं पहुंच पाती हैं

जूनागढ़। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल पहली बार जूनागढ़ दौरे पर गए। गिरनार में भाजपा कार्यालय कमलम् में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए काम न होने की बात को मुस्कुराते हुए स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हम गांधीनगर में होते हैं कई बार कुछ बातें वहां तक नहीं पहुंच पाती हैं। काम न होने पर हमें भी दुख होता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को विकास की गति बढ़ाने के लिए तीसरा मौका मिलता है, तो देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से दौड़ेगी। बता दें, जूनागढ़ में भाजपा उम्मीदवार राजेश चूड़ासमा का कड़ा विरोध हो रहा है। उम्मीदवार को बदलने की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments