Sunday, March 16, 2025
Homeखेलकोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराया, दिल्ली...

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराया, दिल्ली की यह तीसरी हार है

विशाखापत्तनम। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन के बड़े अंतर से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। वहीं, जबाब में उतरी दिल्ली कैपिट्स की टीम 17.2 ओवर में 166 रनों पर ही ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की यह तीसरी हार है। कोलकाता नाइट राइडर्स अपने सभी मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरा बड़ा स्कोर बनाया है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 272 रन बनाए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंगस् के खिलाफ चेन्नई में होगा, जबकि दिल्ली कैपिट्स 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments