मुंबई। कांग्रेस ने संजय निरूपम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। संजय निरूपम मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े थे। शिवसेना (यूबीटी) ने इसका कड़ा विरोध किया था। कांग्रेस और सहयोगी दल शिवसेना में सीट बंटवारे के दौरान इस सीट पर शिवसेना(यूबीटी) ने अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोेल ने कहा कि संजय निरूपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया गया है।
पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद संजय निरूपम ने सोशल मीडिया(X) पर लिखा है- गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही पार्टी मेरे लिए कागज-कलम और ऊर्जा बर्बाद न करे। इसका इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए होना चाहिए। मैंने पार्टी को जो समय सीमा दी थी वह आज खत्म हो रही है। मैं गुरुवार को अपने अगले कदम के बारे में बताऊंगा।