ताइपे। बुधवार को ताइवान में जोरदार भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 7.। आंकी गई। भूकंप से 7 लोगों की मौत हाे गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताइवान-एशिया एक्सचेंज फाउंडेशन की सना हाशमी ने कहा कि भूकंप के झटके बुधवार काे सुबह महसूस किए गए। ताइवान में भूकंप आना आम बात है। ह्यूलिन और ताइपे से आने वाली तस्वीरें डरावनी हैं। भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। न्यू ताइपे शहर के झिंडियन जिले में इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।
ताइवान भूकंप से निपट रहा है, वहीं चीन ने घुसपैठ शुरू कर दी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन ने हवाई और जल सीमा में 30 से अधिक लड़ाकू विमानों और युद्धपोत से घुसपैठ करने की कोशिश में है। चीन ताइवान को हमेशा डराने की कोशिश करता है। चीन ने अभी तक ताइवान के इन दावों का कोई जवाब नहीं दिया है।
ताइवान में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत, सैकड़ों लोग घायल हुए
RELATED ARTICLES