Sunday, March 16, 2025
Homeखेलमुंबई इंडियंस की टीम पहुंची जामनगर, खिलाड़ी रिलायंस ग्रीन्स रिसॉर्ट में मनाएंगे...

मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची जामनगर, खिलाड़ी रिलायंस ग्रीन्स रिसॉर्ट में मनाएंगे मिनी वैकेशन

जामनगर। मंगलवार को मुंबई इंडियंस की टीम जामनगर एयरपोर्ट पर पहुंची। आईपीएल में चार दिन का ब्रेक होने के कारण मुंबई इंडियंस टीम जामनगर की मेहमान बनी है। टीम के खिलाड़ी मोतीखावड़ी में रिलायंस के ग्रीन्स रिसॉर्ट में अपने परिवार के साथ मिनी वेकेशन का आनंद लेंगे।
मुंबई इंडियंस टीम के मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, इशान किशन, कवेना मफाका समेत खिलाड़ी मंगलवार को जामनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसमें से कई खिलाड़ी अपने परिवार के साथ आए हैं। रिलायंस कंपनी के अधिकारियों द्वारा जामनगर एयरपोर्ट पर सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इसके बाद लग्जरी बस से खावड़ी के रिलायंस ग्रीन्स रिसॉर्ट में ले जाया गया। आईपीएल के पिछले सीजन में भी मुंबई इंडियंस की टीम जामनगर आई थी। टीम के खिलाफ शनिवार तक रिसॉर्ट में मौज-मस्ती करेंगे। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के मालिक नीता अंबानी हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments