नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुपीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। संजय सिंह शराब घोटाले में छह महीने से जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट के तीन जज संजीव खन्ना, दीपांकर दत्ता और पीबी वराले की बेंच ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान बेंच ने ईडी से पूछा कि क्या संजय सिंह को जेल में रखने की जरूरत है। संजय सिंह वकील ने काेर्ट में दलील दी कि मनी लॉन्ड्रिं की पुष्टि नहीं हुई है और इसका पता भी नहीं चला है। इसके बावजूद वह छह महीने से जेल में हैं। बेंच ने कहा कि संजय सिंह छह महीने जेल में काट चुके हैं, उनके खिलाफ दो करोड़ रिश्वत लेने का आरोप है। इसकी जांच ट्रायल के दौरान की जा सकती है।
बता दें, ईडी ने आप नेता संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। संजय सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में पैरवी की।