Sunday, March 16, 2025
Homeखेलधोनी की धुआंधार बल्लेबाजी देखकर पूर्व कप्तान ने कहा- उन्हें अभी और...

धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी देखकर पूर्व कप्तान ने कहा- उन्हें अभी और दो साल तक आईपीएल खेलना चाहिए

नई दिल्ली। महेन्द्र सिंह धोनी ने कल विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी देखकर पूर्व कप्तान श्रीकांत काफी प्रभावित हुए। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स 20 रन से मैच हार गई, पर धोनी की बल्लेबाजी ने मैच के परिणाम को रोचक बना दिया। प्रशंसक धोनी के दीवाने हो गए। आईपीएल मैच में धोनी पहली बार बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे थे। उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा नहीं लगा कि वे काफी दिनों तक क्रिकेट से दूर थे। मात्र 16 बॉल में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि सीएसके के पूर्व कप्तान की पारी देखने के बाद उनके पास शब्द ही खत्म हो गए हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता श्रीकांत ने कहा कि धोनी की पारी ने सीएसके और उसके प्रशंसकों को नैतिक जीत दिलाई। धोनी अब तक सर्वश्रेष्ठ भारतीय विकेटकीपर हैं। श्रीकांत का मानना है कि महेन्द्र सिंह धोनी को अभी और दो साल तक आईपीएल में खेलना चाहिए। धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 5 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments