Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिककांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधु भाजपा...

कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधु भाजपा में शामिल

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
अर्चना पाटिल को भाजपा में लाने के पीछे कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान की मुख्य भूमिका मानी जा रही है। अर्चना पाटिल उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं। उनके पति शैलेष पाटिल कांग्रेस के राज्य सचिव हैं। शिवराज पाटिल 2004 से 2008 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री थे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि अर्चना पाटिल के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments