Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिंहा राव समेत पांच विभूतियों...

राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिंहा राव समेत पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिंहा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी को कल यह सम्मान दिया जाएगा। आडवाणी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी।
शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌ढा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कमार समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की शुरुआत में भारत रत्न के लिए पांच विभूतियों की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी को छोड़कर अन्य चार को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments