Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयAAP ने शुरू किया "केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान, पत्नी सुनीता ने संभाली...

AAP ने शुरू किया “केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान, पत्नी सुनीता ने संभाली कमान, व्हाट्सएप नंबर जारी

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने शुक्रवार को नया वीडियाे जारी करके आम आदमी पार्टी की आेर से चलाए जा रहे नए अभियान की जानकारी दी। इसका नाम “केजरीवाल को आशीर्वाद’है।
सुनीता केजरीवाल ने सभी से कोर्ट में दिए गए अरविंद केजरीवाल के बयान को सुनने की अपील की और कहा कि केजरीवाल को आर्शीवाद देने के लिए आप इस नंबर पर व्हाट्स करें। उन्होंने लोगों से अपने साथ जुड़ने की अपील करते हुए एक नए व्हाट्सएप नंबर की घोषणा की।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि व्हाट्सएप नंबर 8297324624 पर आप केजरीवाल को आशीर्वाद और कोई भी संदेश देना चाहते हैं तो दे सकते हैं।
बता दें, अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने ईडी रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments