Monday, March 17, 2025
Homeराजकोटजखौ के पास समुद्र में भारतीय मछुआरों की नाव पाकिस्तानी नाव से...

जखौ के पास समुद्र में भारतीय मछुआरों की नाव पाकिस्तानी नाव से टकराई, एक नाविक की मौत, छह लापता

खंभालिया। देवभूमि द्वारका के बेट द्वारका इलाके में मछली पकड़ने वाली नाव मछली पकड़ रही थी, तभी पाकिस्तानी नाव से टकरा गई। हादसे में एक नाविक की मौत हो गई, जबकि दूसरे नाविकों का कुछ पता नहीं है। उनके अपहरण होने की आशंका जताई जा रही है
देवभूमि द्वारका जिले के ओखा मंडल के बेट द्वारका में रहने वाले पांजरी इरफान अलाना नामक मछुआरे की अल हुसैनी नामक मछली पकड़ने वाली नाव 15 मार्च को 7 नाविकों और मछुआरों के साथ बेट द्वारका के पास समुद्र में मछली पकड़ने गई थी। नाव में 17 से 55 साल के नाविक और मछुआरे थे।
फिशिंग बोट भारतीय जलसीमा में मछली पकड़ रही थी, तभी अचानक पाकिस्तान मरीन सिक्योरिटी की नाव से टकरा गई। हादसे में बेट द्वारका के निवासी पांजरी सायर मामद(उम्र-19) की मौत हो गई। नाव में सवार अन्य छह मछुआरे लापता हैं। मृतक मांजरी के शव को द्वारका लाने के बाद पैनल पोस्टमार्टम कराने के लिए जामनगर ले जाया गया। क्षतिग्रस्त फिशिंग बोट और मछली पकड़ने का जाल जखौ बंदरगाह से करीबन 12 नोटिमाइल दूर पाया गया। नाव में सवार छह लोगों के लापता होने की लिखित सूचना प्रशासन को दे दी गई है। इस मामले में ओखा के मत्स्योद्योग अधिकारी, इंडियन कोस्ट गार्ड और ओखा मरीन पुलिस को जानकारी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments