सूरत। होली-धुलेटी के त्याैहार पर सूरत परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाती है। इस साल परिवहन निगम की ओर से 550 अतिरिक्त बसें चलाई गई थी। परिवहन निगम को 4 दिनों में अतिरिक्त बसें चलाने से 90.64 लाख रुपए की कमाई हुई है। सूरत में रहने वाले प्रवासी मजदूर होली मनाने के लिए अपने गांव जाते हैं। परिवहन निगम लोगों की भीड़ को देखते हुए हर साल होली पर अतिरिक्त बसें चलाती है। परिवहन विभाग ने इस साल होली-धुलेटी पर 4 दिनों तक अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया था। सूरत से चलाई गई 550 अतिरिक्त बसों में 29,387 यात्रियों ने सफर किया। इसमें से 10 हजार यात्री झालोद गए। परिवहन निगम की ओर से सूरत से झालोद, दाहोद, गोधरा, लूणावाडा, क्वांट, छोटा उदेपुर, अहमदाबाद के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई थी।