नई दिल्ली। प्याज के निर्यात की अवधि बढ़ाए जाने से किसान निरास हो गए हैं मंडियों में गिरती कीमतों को देखते हुए सरकार ने प्याज खरीदने का आश्वासन दिया है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अगले एक-दो दिन में खरीदी शुरू हो जाएगी। सरकार की ओर से कहा गया है कि करीबन पांच लाख टन प्याज खरीदा जाएगा। देश के कुछ शहरों में बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने पिछले हफ्ते प्याज निर्यात पर प्रतिबंध अनिश्चितकाल तक बढ़ाने का फैसला किया था। भारत प्याज का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। निर्यात पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगाया गया है। विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) की ओर से कहा गया कि अब इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा करना चाहती है। प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध का असर किसानों पर नहीं व्यापारियों पर पड़ता है। महाराष्ट्र में प्याज की औसत कीमत 13 से 15 रुपए प्रति किलो है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना है। सरकार ने 2023-24 में 6.40 लाख टन प्याज की खरीदी की थी। पिछले साल जून में खरीदी शुरू की गई थी, पर इस साल जल्द शुरू होगी।