Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिकभतीजा नाबालिग बुआ को लेकर भागा, यूपी के हमीरपुर की घटना, सूरत...

भतीजा नाबालिग बुआ को लेकर भागा, यूपी के हमीरपुर की घटना, सूरत में पकड़े जाने पर दोनों साथ रहने पर अड़े

हमीरपुर। भतीजा नाबालिग बुआ को घर से लेकर भाग गया। परिवार वालों ने दोनों की बहुत तलाश की, पर कुछ पता नहीं चला। एक दिन अचानक दोनों के गुजरात(सूरत) में होने की खबर मिली। नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। नाबालिग को लेकर भागने वाले की अगले महीने में शादी होने वाली थी। पकड़े जाने पर दोनों साथ रहने पर अड़े हुए हैं।
वायका 15 मार्च का है। 16 साल की नाबालिग लड़की एक दिन अचानक घर से लापता हो गई। परिवारवालों ने खोजबीन की तो पता चला कि गांव का एक लड़का भी गायब है। दोनों रिश्ते में बुआ और भतीजा लगते थे। नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पर पुलिस ने कोई विशेष रुचि नहीं ली। अंतत: परिवारवालों ने अपने तरीके से खोजबीन शुरू की। इसी बीच दोनों के सूरत में होने के पता चला। नाबालिग लड़की के पिता तुरंत सूरत पहुंच गए। नाबालिग लड़की और गांव के लड़के को साथ लेकर गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कब्जे में लिया। उधर, नाबालिग लड़की अपनी जिद पर अड़ी हुई है। उसका कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। वह कोर्ट में बयान देने को भी तैयार है। दोनों के नाबालिग होने से पुलिस भी असमंजस में पड़ गई है। उधर, लड़के की अगले महीने शादी होने वाली है। पुलिस अब उसकी शादी की भी जांच-पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments