उमरगांव। होली की छुट्टी में नारगोल बीच पर सैलानियों की संख्या बढ़ गई। लोग परिवार के साथ समुद्र के किनारे होली खेलते नजर आए। नारगोल बीच पर इको टूरिजम सेंटर की स्थापना की गई है। यहां सैलानियों के लिए प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। सुंदर वन और स्वच्छ समुद्र के किनारे आम दिनों में भी सैकड़ों लोग यहां घूमने आते हैं। होली की छुट्टी में यहां आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ गई। दो दिनों में हजारों सैलानी यहां घूमने आए।
उमरगांव-नारगोल बीच पर होली खेलने उमड़े सैलानी
RELATED ARTICLES