वडोदरा। सोमवार को देर रात समा इलाके में आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर पशुपालकों ने हमला कर दिया। हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। पशुपालक नगर निगम के कर्मचारियों से गायों को छुड़ाकर ले गए। नगर निगम के कर्मचारी सोमवार को रात में सुभाष पार्क में दो गायों को पकड़कर वाहन में ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पशुपालकों ने हमला कर दिया। पशुपालकों ने नगर निगम की गाड़ियों पर पथराव करके नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पशुपालकों की दो बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।