भोपाल। पुलिस ने 200 रुपए के 95 नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक नाम भूपेन्द्र सिंह धकत बताया जाता है। पुलिस ने आरोपी के घर से रंगी प्रिंटर मशीन, स्याही की छह बाेतलें और नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कागज बरामद किया है।
सिराेंज के पुलिस अधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह धकत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके जेल में डाला गया था। उसने जेल में व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रिंटिग करने का काम सीखा था। इसे कैदियों को रिहाई के बाद समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सिखाया जाता है। हालांकि धकत ने जेल से बाहर आने के बाद अपने कौशल को गलत काम करने इस्तेमाल करने लगा। पुलिस ने बताया कि वह लंबे समय से नकली नोट छापकर बाजार में भुना रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।