सूरत। रविवार को देर शाम होलिका का दहन किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने घोड दौड़ रोड पर पांजरापाल के पास होलिका की पूजा करके लोकसभा चुनाव में पार्टी की भव्य जीत की कामना की। पांजरापोल में गाय के गोबर से कंडे से होली लगाई गई थी।
होलिका दहन कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि आज देशभर में होलिका दहन किया जा रहा है। होली से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस अवसर पर सीआर पाटिल की पत्नी गंगाबेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने विधि-विधान से होलिका की पूजा की।