Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयउज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग, 5 पुजारियों समेत 13 झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती

उज्जैन। मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर में सोमवार को सुबह 5:50 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 पुजारियों समेत 13 लोग झुलस गए। आग लगने के बाद भक्तों में भगदड़ मच गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि भस्म आरती के दौरान किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल आरती के दीपक पर गिरा और आग भभक गई। गुलाल में केमिकल मिले होने की आशंका है।
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान आग लगने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मंदिर में आरती हो रही थी। हादसे में 13 लोग झुलस गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं, एक कमेटी भी बनाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments