Monday, March 17, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयमास्को आतंकी हमला: बाथरूम से मिले 28 शव, वीडियो में एक आतंकी...

मास्को आतंकी हमला: बाथरूम से मिले 28 शव, वीडियो में एक आतंकी शव का गला काटते हुए नजर आ रहा है

मास्को। क्राॅकस सिटी के कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले में 145 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट- खोरासान ने ली है। इस हमले की क्रूरता अब सामने आ रही है। कॉन्सर्ट हॉल के वॉशरूम से 28 और सीड़ियों पर 14 शव पाए गए हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। हमलावरों ने फायरिंग करने के बाद हॉल में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। इस्लामिक स्टेट ने हमले का वीडियो जारी किया है। जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आतंकी मारे गए लोगों को दोबारा गोलियां मार रहे थे। चार आतंकी बंदूक और हाथ में चाकू लेकर घूम रहे थे। वीडिया में एक आतंकी शव का गला काटते हुए नजर आ रहा है। इस्लामिक स्टेट ने वीडियो जारी करने के साथ आतंकियों के चेहरों को छिपा लिया है और उनकी आवाज भी बदल दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चार हथियारबंद क्रोकस हॉल में मेटल डिटेक्टर के साथ गेट पर पहुंचे, जहां कार्यक्रम चल रहा था वहीं गोलियां चलाने लगे। इसके बाद चारों ओर भगदड़ मच गई। गाेलियों से छलनी होकर लोग जमीन पर गिरने लगे थे। हमले के समय हॉल में 6000 से अधिक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments