Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयआप-कांग्रेस की घोषणा: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च...

आप-कांग्रेस की घोषणा: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह से देश में लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही रवैया अपनाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है, उससे देश के संविधान और लोकतंत्र को खतरा है। बात केवल अरविंद केजरीवाल की नहीं है।
विधायकों को खरीदकर, विपक्ष को खरीदकर, सरकारी एजेंसी का इस्तेमाल करके देश में एक-एक करके पूरे विपक्ष को खत्म करने के लिए गिरफ्तारी की साजिश चल रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक INDIA गठबंधन के नेताओं पर फर्जी केस करके चुनाव कराने की कोशिश की जा रही है।
दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है। चुनाव आयोग के मॉडल ऑफ कोड कंडक्ट लागू होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के कार्यालय को सील किया गया। भाजपा कह रही है कि अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के नेताओं ने भ्रष्टाचार किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आरोप की धज्जियां उड़ा दी।
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि INDIA गठबंधन से जुड़ी पार्टियों के नेता 31 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में शामिल होंगे। कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राहुल गांधी ने देशभर में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई छेड़ी है तो कांग्रेस पार्टी पीछे कैसे रह सकती है। हम मजबूती के साथ इस लड़ाई में खड़े हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments