Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिक25 हजार का इनामी जावेद बरेली से गिरफ्तार, अब उगलेगा दो मासूम...

25 हजार का इनामी जावेद बरेली से गिरफ्तार, अब उगलेगा दो मासूम बच्चों की हत्या का राज

बदायूं। दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद जावेद मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी खोजबीन करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई थी। इसके अलावा उसके सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया है। बरेली पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार करके बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। हत्यारोपी जावेद की गिरफ्तारी के बाद दो मासूम बच्चों की हत्या का राज अब सामने आएगा। बदायूं के एसएसपी ने आरोपी जावेद के गिरफ्तार होने की बात बताई है। जावेद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह ऑटोरिक्शे में बैठा दिखाई दे रहा है और कह रहा है- मैं जावेद हूं, बदायूं वाला, मुझे पुलिस के पास ले चलो। मैं निर्दोष हूं। दाेनों बच्चों की हत्या मेरे भाई ने की है। घटना के बाद जावेद दिल्ली भाग गया था। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments