मंुबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल की सोनू उर्फ झील मेहता और आदित्य पिछले लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों इस साल शादी करने वाले हैं। झील गुजराती हैं जबकि आदित्य उत्तर भारतीय ब्राह्मण है। इसे ध्यान में रखते हुए दो रीति-रिवाज से शादी हो सकती है। झील ने बताया कि दोनों के परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे, पर शादी को लेकर कुछ असमंजस थी। झील के माता-पिता चाहते थे कि बेटी अपने समाज में शादी करे। अब दोनों परिवार शादी करने को तैयार हो गए हैं। 2023 में दोनों की सगाई हुई थी। झील ने पांच साल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया है। वह मेकअप आर्टिस्ट है और खुद का पार्लर है।