Monday, March 17, 2025
Homeसूरतडालडा, हल्दी और केमिकल से घी बनाने की तरकीब देख पुलिस भी...

डालडा, हल्दी और केमिकल से घी बनाने की तरकीब देख पुलिस भी चौंक गई, रांदेर में नकली घी बनाने का कारखाना पकड़ा गया

सूरत। सूरत में नकली पनीर पकड़े जाने के एक दिन बाद रांदेर जोन से नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। रांदेर पुलिस ने नकली घी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
घी बनाने की तरकीब देखकर पुलिस भी चाैंक गई। रांदेर पुलिस ने राजेश पुत्र हरगोवन पटेल को गिरफ्तार करके थाने ले गई। पुलिस ने मौके से डालडा, राग वनस्पति, जेमिनी सोयाबीन तेल, हल्दी और सुगंधित पाउडर समेत 29630 रुपए का सामान बरामद किया है। आरोपी नकली घी के डिब्बे पर ब्रांडेड घी का लेबल लगाकर डेयरी में बेचने के लिए देता था। पुलिस की पूछताछ करने के बाद आरोपित राजेश ने थाने में ही सोयाबीन का तेल, हल्दी, डालडा और केमिकल मिलाकर नकली घी बना दिया। पुलिस घी बनाने का डेमा देखकर चौंक गई। पुलिस ने नकली घी को परीक्षण के लिए लैबोरेटरी में भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments