सूरत। माही प्रीमियम फैशन एंड लाइफ स्टाइल की ओर से मोटा वराछा में नारी उत्सव मेला और होली शॉपिंग कार्निवल का आयोजन किया गया है। मातुश्री फार्म के बेन्क्वेट हॉल में 20 मार्च से एग्जीबिशन की शुरुआत होगी। 20, 21, 22 मार्च तक चलने वाले एग्जीबिशन में महिलाएं होली की खरीदी कर सकेंगी। महिलाओं को एक ही जगह घर की सभी वस्तुएं आसानी से मिल जाएंगी। एग्जीबिशन में डिजाइनर कुर्ती, नाइटवेयर, चनिया चोली, होजरी, कॉटन साड़ी, इमिटेशन ज्वैलरी, हर्बल प्रोडक्ट, पर्स, फुटेवेर, स्टेशनरी, गिफ्ट के साथ खाने-पीने का आनंद भी ले सकेंगी।