Monday, March 17, 2025
Homeसूरतआठ साल की बच्ची की श्वासनली में इमली का बीज फंस गया,...

आठ साल की बच्ची की श्वासनली में इमली का बीज फंस गया, सिविल अस्पताल में सर्जरी करके बाहर निकाला

सूरत। पिछले दिनों 2 साल के बच्चे ने 5 रुपए का सिक्का निगल लिया था। सिविल अस्पताल में आॅपरेशन करके बाहर निकाला गया। अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 8 साल की बच्ची ने इमली का बीज निकल गया था। इमली का बीज श्वासनली में जाकर फंस गया और 20 दिन में फूल गया था। इससे बच्ची को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बच्ची को सिविल अस्पताल में लाया गया। सिविल अस्पताल के डाॅक्टरों ने सर्जरी करके इमली के बीज को बाहर निकाला।
डांग जिले के एक गांव में महेशभाई रहते हैं। उनकी 8 साल की बेटी प्रियल ने 20 दिन पहले इमली का बीज निगल लिया था। इमली का बीज स्वासनली में जाकर फंस गया था। बीज 20 दिन में फूल गया इससे प्रियल को सांस लेने में परेशानी होने लगी। महेशभाई बेटी को लेकर वलसाड के सिविल अस्पताल में गए। वलसाड में सिटी स्केन करने पर पता चला कि श्वासनली में कुछ फंसा है। इसके बाद उसे सूरत के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। बीज इतना फूल गया था कि उसे बाहर निकालना बहुत मुश्किल था।
सिविल अस्पताल में एनटी विभाग के डाॅक्टरों ने सर्जरी करते हुए बीज के टुकड़े-टुकड़े बाहर निकाला। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है और डॉक्टरों की देखरेख में है।
सिविल अस्पताल के डॉ. राहुल पटेल ने बताया कि बच्ची को वलसाड से रेफर किया गया था। उसकी श्वासनली में इमली का बीज फंसा हुआ था, उसे बाहर निकालना बहुत मुश्किल था। ब्रॉन्कोस्कोपी सर्जरी करके बाहर निकाला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments