Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिकपूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के 13 ठिकानों पर छापेमारी, ईडी ने 50...

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के 13 ठिकानों पर छापेमारी, ईडी ने 50 करोड़ की संपत्ति जब्त की

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के लखनऊ, अमेली, दिल्ली और मुंबई के ठिकानों पर छापेमारी करके 50 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। ईडी खनन घोटाले और आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही है। गायत्री के सरोजनी नायडू मार्ग स्थित हैवलक कॉलोनी में निर्माणाधीन परिसर, आम्रपाली योजना व आलमबाग के परिसरों को भी खंगाला गया है। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद रहे। ईडी के अधिकारियों ने गायत्री के बेटे अनुराग को अमेठी से लखनऊ के जोनल कार्यालय लाकर पूछताछ की।
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति वर्तमान में लखनऊ जेल में गैंगरेप के मामले में सजा काट रहा है। ईडी खनन घोटाले में गायत्री की 50.37 करोड़ रुपए की संपत्तियों को जब्त कर चुका है। ये संपत्तियां अमेठी, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली आदि शहरों में खरीदी गई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments