कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी 14 मार्च को अपने घर में टहलते समय फिसलकर गिर गई। उनके माथे में गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। माथे में कई टांगे लगे हैं। उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार ममता बैनर्जी अपने कोलकाता स्थित घर में टहलते समय फिसलकर शो पीस पर गिर गई थी। इससे उनके माथे में गंभीर चोट लग गई थी।
टीएससी सूत्रों के अनुसार पार्टी के महासचिव आैर ममता के भतीजे अभिषेक बैनर्जी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। ममता बैनर्जी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।