Monday, March 17, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा पर इजराइल के हमले जारी, रमजान के पहले दिन 67 लोगों...

गाजा पर इजराइल के हमले जारी, रमजान के पहले दिन 67 लोगों की मौत

रमजान में इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इजराइल ने गाजा में सैन्य अभियान जारी रखा है। रमजान के पहले दिन इजराइली हमलों में 67 लोग मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि फिलिस्तीन में मारे गए नागरिकों की संख्या 31,000 से अधिक हो गई है। इजराइल के सैन्य अभियान के कारण गाजा में भुखमरी और चारों ओर बर्बादी फैली हुई है। ऐसी स्थिति में भी लोग रोजा रखे हुए हैं। अमेरिका, करत और इजिप्त को उम्मीद थी कि रमजान से पहले गाजा में शांति बहाल हो जाएगी, पर ऐसा नहीं हो सका। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रमजान के पहले दिन 67 लोगों की मौत हुई है, इसमें 75 फीसदी महिलाएं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments