Sunday, March 16, 2025
Homeखेलइंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को "प्लेयर ऑफ...

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को “प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खूब धमाल मचाया। जायसवाल ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार 2 दोहरे शतक लगाए। इस सीरीज में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। जायसवाल के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सीरीज 4-1 से जीत ली। इस सीरीज के बाद आईसीसी ने आईपीएल से पहले यशस्वी जायसवाल को बड़ा तोहफा दिया है। आईसीसी ने जायसवाल को फरवरी महीने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। जायसवाल के अलावा न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन और श्रीलंका के स्टार पथुम निशंका को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। लेकिन आईसीसी ने ये अवॉर्ड यशस्वी जयसवाल को देने का फैसला किया है।
यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे। अब यशस्वी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज में 712 रन बनाए। इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments