Sunday, May 4, 2025
Homeकारोबारमारुति के गुजरात प्लांट में 30 लाख कारों का उत्पादन, 2017 में...

मारुति के गुजरात प्लांट में 30 लाख कारों का उत्पादन, 2017 में हुई थी शुरुआत

अहमदाबाद। मारुति सुजुकी ने फरवरी 2017 में प्लांट की शुरुआत की थी। मारुति 3 असेंबली लाइन में सालाना कुल 7.5 लाख वाहनों का उत्पादन करती है। कंपनी ने 4 दिसंबर को गुजरात प्लांट में कुल 30 लाख कारों का उत्पादन पूरा किया था। प्रथम 10 लाख के लिए 45 महीने, दूसरे 10 लाख के लिए 25 महीरे और तीसरे 10 लाख कारों के उत्पादन के लिए 17 महीने लगे। इससे साबित होता है कि कंपनी की कारों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। यह जानकारी कंपनी के एग्जीक्युअिव ऑफिसर राहुल भारती ने दी है।
जापानी कंपनी सुजुकी के लिए भारत से सबसे बड़ा बाजार है। सुजुकी ने विश्व बाजार में पिछले साल 32 लाख कारों का उत्पादन और बिक्री की थी। इसमें से 23.4 प्रतिशत यानी 7.5 लाख काराें की बिक्री गुजरात प्लांट से हुई थी।
मारुति सुजुकी भारत में कार बनाकर उसका निर्यात भी करती है। कंपनी के कुल निर्यात में गुजरात प्लांट की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। गुजरात के प्लांट में सुजुकी बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर, फ्रोंक्स आैर टूर एसएम का निर्माण होता है। कंपनी का प्लांट पूरी क्षमता से चल रहा है। मौजूदा समय में इसमें 3200 लोग काम कर रहे हैं। गुजरात में कंपनी को सामान सप्लाई करने वाली 90 इकाइयां काम कर रही हैं, इससे एक लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments