Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस की दूसरी सूची जारी, गुजरात में 7 समेत 43 उम्मीदवारों के...

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, गुजरात में 7 समेत 43 उम्मीदवारों के नाम घोषित

नई दिल्ली। मंगलवार को कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। कांग्रेस की पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। उसमें गुजरात के एक भी उम्मीदवार का नाम नहीं था। कांग्रेस की दूसरी सूची में गुजरात के उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए गए हैं। कांग्रेस की दूसरी सूची में गुजरात के 7, राजस्थान-मध्य प्रदेश के 10-10, असम के 12, उत्तराखंड के 3 और दमण दीव से एक उम्मीदवार की घोषणा की है। कांग्रेस अब तक 82 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, भाजपा ने पहली सूची में 195 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें 15 गुजरात के हैं।

गुजरात में कांग्रेस ने इन्हें लोकसभा का टिकट दिया है

  1. अहमदाबाद पूर्व- रोहन गुप्ता
  2. अहमदाबाद पश्चिम- भरत मकवाणा
  3. बनासकांठा- गेनीबेन ठाकोर(मौजूदा विधायक)
  4. वलसा- अनंत पटेल(माैजूदा विधायक)
  5. बारडोली- सिद्धार्थ चौधरी
  6. पोरबंदर- ललित वसोया(पूर्व विधायक)
  7. कच्छ- नीतिश लालन
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments