अहमदाबाद। शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवक हाथ में रिवॉल्वर लेकर स्टंट करते-करते खुद को गोली मार ली। उसकी मौत हो गई। युवक को लगा कि रिवॉल्वर खाली है, पर उसमें गोली भरी थी। ट्रिगर दबाते ही फायरिंग हो गई।
मृतक दिग्विजय सिंह राजपूत वेजलपुर की रुपेस सोसाइटी में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। वेजलपुर पुलिस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।