Sunday, March 16, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्कर अवॉर्ड-2024: भाई-बहन की जोड़ी को सबसे कम उम्र में मिला ऑस्कर,...

ऑस्कर अवॉर्ड-2024: भाई-बहन की जोड़ी को सबसे कम उम्र में मिला ऑस्कर, 87 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

लॉस एंजलिस। 96वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन लॉस एंजलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया। 11 मार्च को सुबह 4:00 बजे भारत में इसका प्रसारण किया गया। किसी को पहली बार ऑस्कर मिला तो किसी ने ऑस्कर जीतकर रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा है। इस बार भाई-बहन (बिली इलिश और फिनीस ओकोनल) की जोड़ी को भी ऑस्कर से सम्मानित किया गया। भाई-बहन की जोड़ी ने 87 साल के पुराने रिकाॅर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा है। भाई-बहन की जोड़ी को फिल्म “बॉर्बी’ के “वोट इज आई मेड फाॅर’ गीत के लिए अॉस्कर मिला है। दोनों की उम्र 30 साल से कम है। इससे पहले यह अवॉर्ड लूसी रेनर को 28 साल की उम्र में मिला था। बता दें, पहला ऑस्कर अवॉर्ड 16 मई, 1929 को आयोजित किया गया था। इसमें 270 हॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। उस दौरान कार्यक्रम 15 मिनट में खत्म हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments