जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री रहे लालचंद कटारिया और राजेन्द्र यादव समेत कई दिग्गत नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। लालचंद कटारिया एक वरिष्ठ जाट नेता हैं और गहलोत सरकार में कृषि, पशुपालन मंत्री रह चुके हैं। राजेन्द्र यादव भी गहलोत कैबिनेट में गृह राज्यमंत्र रह चुके हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा और रिजु झुनझुनवाला समेत कई नेता जयपुर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसके अलावा रामनारायण किसान, अनिल व्यास, औंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कूकणा, अशोक जांगिड़, प्रिया सिंह, सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा, रामनारायण झाजड़ा, हरजीराम बुरडक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
राजस्थान ऑल जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कर्मवीर चौधरी, राजस्थान आॅल जाट महासभा के युवा अध्यक्ष कुलदीप ढेवा, बच्चू सिंह चौधरी, पूर्व विधायक रामलाल मीना, पूर्व सचिव (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) महेश शर्मा, पूर्व मंत्री मालपुरा रणजीत सिंह, ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने भी भगवा धारण किया।
बता दें, गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के बेटे अालोक बेनीवाल ने कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशीप और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जयपुर में पार्टी कार्यालय पर सभी को सदस्यता दिलाई।