Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादगर्मी शुरू होने से पहले ही प्रदेश में "जल संकट', 5 जलाशय...

गर्मी शुरू होने से पहले ही प्रदेश में “जल संकट’, 5 जलाशय तो अभी सुख गए, 138 में 50% पानी और बचा है

अहमदाबाद। मार्च के शुरुआत में ही गर्मी रंग दिखाने लगी है। गर्मी शुरू होने से पहले ही प्रदेश में जल संकट छाने लगा है। रिपोर्ट के अनुसार जलाशयों में लगातार पानी घटने लगा है। प्रदेश के 138 जलाशयों में 50% पानी और बचा है। माैजूदा समय में 5 जलाशय सूख गए हैं। 68 जलाशयों में 20% और 36 जलाशयों में 10% से भी कम पानी बचा है। सबसे बड़े सरदार सरोवर डैम में इस समय 66.75% पानी का संग्रहण है।
रिपोर्ट के अनुसार उत्तर गुजरात के 15 जलाशयों में 43.77%, मध्य गुजरात के 17 जलाशयों में 68.05%, दक्षिण गुजरात के 13 जलाशयों में 68.96%, कच्छ के 20 जलाशयों में 38.31%, जबकि सौराष्ट्र के 141 जलाशयों में 36.42% पानी है। राज्य के 207 जलाशयों में औसत जल स्तर 62.38 फीसदी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments