भारत से तनाव के बीच मालदीव भारत के दुश्मनों को दोस्त बना रहा है। चीन के साथ रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बाद मोइज्जू इस्लामिक देश तुर्की से नई डील की है। मोइज्जू ने पहली बार तुर्की से ड्रोन खरीदने का सौदा किया है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि मालदीव का यह कदम भारतीय सैनिकों की वापसी से पहले उठाया है। भारतीय सैनिक मालदीव से 10 मई तक वापस आएंगे। इससे पहले ही मोइज्जू ने सीमा की सुरक्षा के लिए ड्रोन खरीदने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मालदीव एक सप्ताह में ड्रोन का संचालन भी शुरू कर देगा। मालदीव ने हिन्द महासागर में पेट्रोलिंग करने के लिए तुर्की से भारी संख्या में ड्रोन खरीदा है। हालांकि कुल कितने ड्रोन खरीदे गए हैं, इसकी ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। मालदीव के रक्षा या विदेश मंत्रालय ने इसकी कोई आधिकारियों घोषणा नहीं की है।
मालदीव भारत के दुश्मनों को अपना दोस्त बना रहा है, चीन के बाद तुर्की से की बड़ी डील
RELATED ARTICLES