नई दिल्ली। रविवार को मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर प्लेआॅफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मंुबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाया था। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य को पूरा कर लिया। मुंबई से हारने के बाद गुजरात की टीम लीग से बाहर हो गई है। अंक तालिका में गुजरात आखिरी स्थान पर है। गुजरात जायंट्स को 6 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है।