Wednesday, April 30, 2025
Homeमनोरंजनचेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना ने जीता मिस वर्ल्ड-2024 का खिताब, भारत की...

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना ने जीता मिस वर्ल्ड-2024 का खिताब, भारत की सिनी शेट्‌टी टॉप-4 में भी जगह नहीं बना पाई

मुंबई। चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 71वें मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। लेबनान की यास्मीन जेटून फर्स्ट रनरअप रहीं। 9 मार्च 2024 को मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित किया गया। भारत की सिनी शेट्‌टी टॉप-4 रेस से बाहर हो गई।
क्रिस्टीना लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ ही वह मॉडलिंग भी करती हैं। उनका खुद का फाउंडेशन है। क्रिस्टीना के लिए यह ऐतिहासिक क्षण था।
भारत अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है। पहली बार 1966 में रीता फारिया, 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 मे युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments