Monday, March 17, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय पर्यटकों की कमी को लेकर मोइज्जू सरकार पर भड़के पूर्व राष्ट्रपति...

भारतीय पर्यटकों की कमी को लेकर मोइज्जू सरकार पर भड़के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद

नई दिल्ली। भारत और मालदीव के बिगड़ते रिश्तों के बीच मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारतीय पर्यटकों की कमी को लेकर मोइज्जू सरकार पर भड़क गए। भारत यात्रा पर आए पूर्व राष्ट्रपति से जब मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में गिरावट और इसके असर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय पर्यटकों की कमी चिंतित करने वाली है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भारत में मालदीव के बहिष्कार की मुहिम चलाई गई थी।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत और मालदीव की संस्कृति में कई समानताएं हैं। यह रिश्ता असल में लोगों से लोगों का है, सरकार से सरकार का नहीं। मालदीव में चीनी निवेश को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या चीनी निवेश को लेकर देश ऋण के जाल में फंस रहा है? इस पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद ने कहा कि अलग-अलग चीनी संस्थाएं हैं जिन्होंने मालदीव को ऋण दिया है। चीन द्वारा दिए गए ये ऋण उन परियोजनाओं पर खर्च किए गए जिनकी कीमत बहुत अधिक कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि चीन ऐसा जानबूझ कर करता है ताकि व्यवसाय योजना फेल हो जाए। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा समर्थक हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments