नई दिल्ली। लोकसभा इलेक्शन से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि उनके इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है। चुनाव आयुक्त का एक पद पहले से ही खाली था और अरुण गोयल के इस्तीफा देने से दोनों पद खाली हो गए हैं। अब लोकसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कंधों पर आ गई है।
चुनाव आयुक्त अरूण गोयल 1985 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं। उन्होंने 2022 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और उसके अगले ही दिन उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 2027 तक था। वह अगले साल मुख्य चुनाव आयुक्त के रिटायर्ड होने के बाद उनकी जगह लेने वाले थे। हालांकि अरुण गोयल की नियुक्ति विवादों में रही है।