लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर भरोहिया के पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक और गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में शिव का रुद्राभिषेक किया। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह लखनऊ से भरोहिया में स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचे। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ हर साल महाशिवरात्रि पर यहां जलाभिषेक करने आते हैं। पितेश्वरनाथ शिव मंदिर से गोरक्षपीठ का गहरा नाता है। योगी आदित्यनाथ जलाभिषेक करने के बाद गोरखनाथ मंदिर रवाना हो गए। योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले गुरु गोरखनाा का दर्शन-पूजन किया। अपने ब्रह्मलीन गुरु महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर शीश झुकाकर नमन किया। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया।