नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में जया किशोरी, मैथिली ठाकुर समेत कई मशहरू हस्तियों को नेशनल क्रिएटर्स अवाॅर्ड से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कथा वाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज और मैथिली ठाकुर को कल्चरल ऐंबेस्डर ऑफ द ईयर अवाॅर्ड दिया। इसके अलावा कीर्तिको गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर और डू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय रचनाकार पुस्कार दिया। इसके अलावा मल्हार कलांबे को स्वच्छता राजदूत पुरस्कार दिया।
नेशनल क्रिएटस्र अवॉर्ड 20 कैटेगरी में दिए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 110वें एपीसोड में नेशनल क्रिएटर्स अवाॅर्ड की जानकारी दी थी।