Sunday, March 16, 2025
Homeखेलभारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच: भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड की टीम 218 रनों...

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच: भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर सिमट गई

धर्मशाला। भारत-इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड की टीम पहले दिन 218 रनों पर ही सिमट गई। वहीं, जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 135 रन बनाए। भारत अभी 83 रनों से पीछे है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरूआत की। यशस्वी ने 57 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रोहित शर्मा 52 रनों के साथ मैदान में डटे रहे। उसके साथ मैदान में उतरे शुभमन गिल ने 26 रन बनाए। अपना 100 वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट झटके। भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड की टीम बेदम हो गई। कप्तान बेन स्टोक्स शून्य रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments