अहमदाबाद। कांग्रेस की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा आज गुजरात पहुंचेगी। राहुल गांधी पार्टी गुजरात में लोकसभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। गुरुवार को भारत जोड़ाे न्याय यात्रा राजस्थान से गुजरात की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा आखिरी पड़ाव पर है।
राहुल गांधी के गुजरात आने से पहले पार्टी के दिग्गज नेता इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेसी नेताओं में प्राण संचार कर सकते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा गुजरात के 7 जिलों से होकर गुजरेगी और चार दिनों में 400 किलीमीटर का सफर करेगी। आज दोपहर में राजस्थान के बांसवाडा से गुजरात के दाहोद जिले के झालोद में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी झालोद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लींमड़ी पहुंचेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी अनेक तीर्थस्थलों में दर्शन-पूजन करेंगे। कंबोई धाम, पावागढ़ मंदिर, हरसिद्धि माताजी मंदिर, स्वराज आश्रम बारडोली भी जाएंगे।
बता दें, राहुल गांधी गुजरात में 6 जनसभाएं और 27 बैठकें करेंगे। राहुल गांधी गुजरात के आदिवासियों को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। हालांकि उनके गुजरात आने से पहले दिग्गत आदिवासी नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं।