Sunday, March 16, 2025
Homeप्रादेशिकउत्तर प्रदेश: ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह सहित 4 नेताओं ने मंत्री...

उत्तर प्रदेश: ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह सहित 4 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

लखनऊ। मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारासिंह चौहान समेत चार नेताओं को मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चारों नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। हम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करेंगे और प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। बता दें, ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे पर यूपी विधानसभा के चुनाव से पहले सपा गठबंधन में शामिल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments